जनपद सभा कक्ष में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई

परासिया। जनपद पंचायत परासिया के सभा कक्ष में संविधान के रचयिता डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाई गई।

प्रशिक्षु कलेक्टर शुभम कुमार यादव की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में आरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान संबल योजना, सफाई मित्र योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के समाज सुधार और संविधान निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें याद किया।

इस अवसर पर परासिया एसडीएम शुभम यादव, जनपद अध्यक्ष आशा अशोक अमरावंशी, उपाध्यक्ष जमील खान, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, जिला पंचायत सदस्य कमलेश उईके, अरुण यदुवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी वर्षा झरिया, जनपद सदस्य रूपेश नागवंशी, रोशनी मस्कुले सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

​मुराई मोहल्ला और वो बचपन: इंदौर से आशा ताई का अनमोल रिश्ता

Sun Apr 12 , 2026
इंदौर। स्वर जगत की महान गायिका आशा भोंसले का इंदौर से गहरा और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। उन्होंने अपने बचपन के कुछ महत्वपूर्ण वर्ष शहर के मुराई मोहल्ला क्षेत्र में बिताए, जिसकी यादें आज भी उनके दिल में बसी हुई हैं। इंदौर की संस्कृति, सादगी और खान-पान ने उनके व्यक्तित्व […]

You May Like