ई-रिक्शा से बैटरियां उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार,

जबलपुर:हनुमानताल पुलिस ने ई-रिक्शा से कीमती बैटरियां चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की गई तीन बैटरियां बरामद कर ली गई हैं।हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल ने बताया कि बाबा टोला निवासी विकास चौधरी (38) ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। 11 अप्रैल को रात करीब 10 बजे काली मंदिर के पास ई रिक्शा खड़ा करके घर चला गया था।

अगली सुबह जब वह काम पर जाने के लिए निकला, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई थी ई-रिक्शा में लगी लगभग 56,000 कीमत की चार बैटरियां गायब थीं। पीड़ित की शिकायत पर हनुमानताल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। चोरी की वारदात के बाद पीड़ित विकास ने खुद ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इस दौरान उसे जानकारी मिली कि नाले के दूसरी तरफ रहने वाले डेफिनेट और सोहेल ने रात के अंधेरे में उसके ऑटो से बैटरियां खोली हैं लेकिन दोनों आरोपी शहर छोड़कर फरार हो चुके थे।

इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि फरार चल रहे दोनों आरोपी ईद के त्योहार के मौके पर गुपचुप तरीके से अपने घर वापस आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मक्का नगर में दबिश दी और घेराबंदी कर शाहनवाज उर्फ डेफिनेट 26 वर्ष, निवासी मक्का नगर मोहरिया और गुलाम गौस उर्फ सोहेल 20 वर्ष, निवासी मक्का नगर, गली नंबर 1 को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई तीन बैटरियां बरामद कर ली हैं।
डेफिनेट पर पहले से दर्ज हैं 5 अपराध
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी शाहनवाज उर्फ डेफिनेट बेहद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हनुमानताल और शहर के अन्य थानों में पहले से ही एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, अवैध वसूली, जानलेवा मारपीट और वाहन चोरी के 5 गंभीर मामले दर्ज हैं।

Next Post

बेराजगारों की नौकरी लगाने के नाम पर ऐंठे 21.74 लाख

Fri Jun 5 , 2026
जबलपुर: बेरोजगार युवाओं को प्राइवेट नौकरी दिलाने का झांसा देकर शातिर जालसाज ने छह युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे कुल 21 लाख 74 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीडि़तों की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है ।पुलिस के मुताबिक […]

You May Like