मारपीट के 6 आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़। शहर के महेंद्र सागर तालाब के पास एक युवक से मारपीट का मामला कुछ दिनों पहले सामने आया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देश पर पुलिस ने वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान की। पुलिस ने सोनू यादव, सागर उर्फ सत्या यादव, गोविंद लोधी, संजय यादव, दिग्विजय लोधी और रोहित लोधी को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी 20 से 25 वर्ष के है।कोतवाली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो में पकड़े गए आरोपी विकास यादव निवासी बानपुर उत्तर प्रदेश के साथ मारपीट कर रहे हैं। आरोपी संजय यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले वह किसी काम से बानपुर गया था। जहां बाजार में वाहन टकराने को लेकर उसका विवाद विकास यादव से हो गया था। करीब 4 दिन पहले विकास के टीकमगढ़ आने की सूचना मिली। इसके बाद संजय यादव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया। इसके बाद महेंद्र सागर तालाब के पास पडक़र उसके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Next Post

उड़ीसा के युवक से दो किलो गांजा बरामद। 

Wed Jun 11 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक युवक से तीस हजार रूपए कीमती दो किलो गांजा जप्त किया है जो कि बेचने की फिराक मे घूम रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल मंगलवार मुखविर की सूचना पर खुरई रोड पर […]

You May Like