नयी दिल्ली 04 मई (वार्ता) विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाते दिख रही और इस जीत की खुशी यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में दिख रही है। पूरा भाजपा मुख्यालय बंगालमय हो गया है। हर तरफ भाजपा कार्यकर्ता बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत की बातें करते दिखे। पार्टी मुख्यालय में बंगला गीत बजाए गये। विशेष रूप से चुनाव प्रचार के समय भाजपा द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए बनाए गए गीत बजते रहे।बंगाल में मिली जीत की खुशी का इजहार करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां झालमुरी के स्टाल लगा रखे थे। झालमुरी का स्टाल लगाने वाले कार्यकर्ताओं का कहना था कि पहली बार श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि भगवा रंग में लगी है।
पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सुश्री ममता बनर्जी के शासन काल अंत हो गया है। तृणमूल कांग्रेस का जंगलराज खत्म हो गया है। अब बंगाल में विकास होगा। इसको लेकर हम खुश हैं और इसी खुशी में लोगों को झालमुरी खिला रहे हैं। भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर एक दूजे की जीत की बधाई दी। पूरा भाजपा मुख्यालय जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा था।

