शिवपुरी में कोरोना, 2 मरीज मिले

शिवपुरी: कोरोना की चैन अब शिवपुरी जिले तक आ पहुंची है। शिवपुरी जिले में कोरोना के 2 पॉजिटिव केस सामने आए है। यह चैन ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल से शिवपुरी पहुंची है। सीएमएचओ डॉक्टर संजय ऋषिश्वर ने बताया कि ग्वालियर से आयी जांच रिपोर्ट में रंजना पाल पत्नी अरविंद पाल 24 साल नंदना-पिछोर को 6 माह की प्रेगनेंसी थी। वह ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में रेफर की गई थी और वहां उनका उपचार चल रहा था।

नंदना का इलाज करैरा में डॉक्टर रश्मि के यहां चल रहा था। वहां से ग्वायिलर के लिए रेफर किया गया था। पति अरविंद ने बताया कि अभी वह सामान्य हैं। रोगी के घर परिवार में अभी कोई बीमार नहीं है। वही दूसरा मरीज मोहित लोधी पुत्र फूल सिंह 21 साल छात्र साइंस कॉलेज ग्वालियर हैं जिनका ग्वालियर में 10 जून को सैंपल हुआ और 12 जून को यह पॉजिटिव आए। वह शिवपुरी जिले के खनियाधाना ब्लॉक के खिरकिट गांव के मूल निवासी हैं।

Next Post

प्रधान आरक्षक से मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर बदमाश हुए फरार

Sun Jun 15 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में बाइक चालक ने प्रधान आरक्षक को कट मार दिया, जब पुलिस जवान ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर बल्कि टीशर्ट फाड़ दी। प्रधान आरक्षक जान बचाते हुए समीप ही दुकान में घुस गया तो बदमाश उसे धमकाते हुए भाग गए।पुलिस के मुताबिक अमित […]

You May Like