जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में बाइक चालक ने प्रधान आरक्षक को कट मार दिया, जब पुलिस जवान ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर बल्कि टीशर्ट फाड़ दी। प्रधान आरक्षक जान बचाते हुए समीप ही दुकान में घुस गया तो बदमाश उसे धमकाते हुए भाग गए।पुलिस के मुताबिक अमित श्रीवास्तव पनागर थाने मेें प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है।
अपराधिक मामले की पेन ड्राईव को कोर्ट मुंशी आरक्षक शैलेन्द्र लोधी को देने न्यायालय जबलपुर रवाना हुआ था जो न्यायालय जबलपुर पहुंचकर आरक्षक शैलेन्द्र लोधी को पेन ड्राईव देने के बाद वापस थाना अपनी निजी एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसएफ 7633 से थाना पनागर आ रहा था जैसे ही रात लगभग 08.15 बजे गुप्ता आटो मोबाईल के सामने पड़ाव चौराहा के पहले पहुंचा कि उसी समय सामने तरफ से मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एमजे 9513 का चालक ने अचानक अपनी गाड़ी मोड़ दिया।
जिसे कहा कि कैसे गाड़ी चला रहे हो तो बाइक मेें बैठे दोनों उसके बहस करने लगे उसी समय इनके दो साथी बाइक क्रमांक एमपी 20 एमटी 2635 से आ गए। शैलेन्द्र केवट एवं भैय्यन उर्फ कृष्णा केवट दोनों निवासी रैपुरा के थे, कट मारने की बात को लेकर शैलेन्द्र केवट एवं भैय्यन केवट एवं इनके दोनो साथी उससे लपट गए और हाथ मुक्को से मारपीट करने लगे जिससे उसकी टीशर्ट फट गई। जान बचाकर गुप्ता आटो मोबाईल की दुकान में घुस गया तो यह सभी चारों लोग बोल रहे थे कि आज तो बच गया दुबारा मिलेगा तो जान से खत्म कर देगे। पुलिस ने रिपोर्ट पर शैलेन्द्र केवट, भैय्यन उर्फ कृष्णा केवट एक अन्य पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।
