रक्तदान दिवस: शिविरों में दिखी जनभागीदारी, 150 यूनिट रक्त एकत्रित

जबलपुर: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अन्य स्थानों पर लगे शिविरों में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, क्योंकि इससे किसी की जान बचाई जा सकती है।

इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय जबलपुर में भी रक्तदान शिविर लगाया गया। उप महाप्रबंधक हरेराम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज व जिला चिकित्सालय विक्टोरिया के सहयोग से लगभग 150 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में बैंक स्टाफ के अलावा आम लोगों ने भी हिस्सा लिया। आयोजन में रेड क्रॉस सोसायटी व अन्य संस्थाओं का योगदान रहा और डॉक्टर्स की टीम ने रक्त संग्रहण कार्य संपन्न कराया।
इनका कहना है
कंचनपुर अधारताल निवासी मोनू पटेल ने बताया कि वह लगभग 35 बार से ज्यादा रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने सबसे पहली बार 16 साल की उम्र में रक्तदान किया था,जिसके बाद से वह साल में दो बार रक्तदान जरूर करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके गुरु जी से कहते हैं हमें जरूरतमंद लोगों की मदद धन, मन और तन से करनी चाहिए।
चेरीताल निवासी राजा जायसवाल ने बताया कि उन्होंने लगभग 4 बार जरूरतमंदों को रक्तदान किया है। जबलपुर के अलावा उन्होंने झारखंड में भी किसी जरूरतमंद को रक्त दान किया था।

Next Post

बिजली का तार टूटकर गिरा, झुलसा युवक, मौत

Sun Jun 15 , 2025
जबलपुर: कटंगी थाना क्षेत्र में बिजली का तार टूटकर एक युवक पर गिर गया करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक अनारी सिंह लोधी निवासी ग्राम थूहा ने सूचना दी कि उसका भतीजा अरविंद सिंह लोधी 23 वर्ष खेती किसानी का काम करता था। […]

You May Like