इंदौर:विजयनगर पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ पकड़ लिया. घटना रात करीब साढ़े नौ बजे एमआर-9 सर्विस रोड स्थित लोटस शोरूम के पास की है.
विजय नगर थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी संदिग्ध हालत में खड़े 33 वर्षीय किशन खत्री, निवासी जगजीवन राम नगर को रोका गया. तलाशी लेने पर उसके पास से धारदार चाकू बरामद हुआ. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
