महिला के पर्स से दो सोने के हार उड़ाए

इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला को निशाना बनाते हुए दो अज्ञात महिलाओं ने उसके पर्स से सोने के दो हार पार कर दिए. घटना महुनाका पेट्रोल पंप के आगे स्थित मोड़ पर हुई.

मरीमाता का बगीचा में रहने वाली 55 वर्षीय शिकायतकर्ता राजूबाई कुराड़िया थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वह बाजार से लौट रही थीं. तभी भीड़भाड़ के बीच दो महिलाएं उनके आसपास आईं और मौका मिलते ही उनके पर्स में रखे दो सोने के हार चोरी कर ले गईं. चोरी का पता बाद में चलने पर उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Next Post

बागेश्वर बाबा की कथा में महिला बाउंसर को करंट लगा, हालत गंभीर

Mon Dec 1 , 2025
शिवपुरी: शहर के नर्सरी मैदान में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान एक महिला बाउंसर को करंट लग गया। सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात बाउंसर को पांडाल में लगी एलईडी स्क्रीन से अचानक करंट लगा।यह हादसा उस समय हुआ जब मंच पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण […]

You May Like