बागेश्वर बाबा की कथा में महिला बाउंसर को करंट लगा, हालत गंभीर

शिवपुरी: शहर के नर्सरी मैदान में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान एक महिला बाउंसर को करंट लग गया। सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात बाउंसर को पांडाल में लगी एलईडी स्क्रीन से अचानक करंट लगा।यह हादसा उस समय हुआ जब मंच पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। पांडाल में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। \

इसी दौरान महिला बाउंसर पप्पी चौहान को करंट लगा और वह गिर गईं। घटना के बाद कथा स्थल पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा में पुलिस बल के साथ निजी बाउंसर भी तैनात किए गए थे। ड्यूटी के दौरान महिला बाउंसर मंच के पास निगरानी कर रही थीं। आशंका है कि खराब वायरिंग या एलईडी की तकनीकी गड़बड़ी के कारण उन्हें करंट लगा। उनके साथियों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर है।

Next Post

रेल्वे स्टेशन के मुख्य द्वार को बेरिकेड्स लगाकर बंद किया, यात्री परेशान

Mon Dec 1 , 2025
ग्वालियर: रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार को बिना किसी पूर्व घोषणा के अचानक बैरिकेड्स लगाकर मार्ग बंद कर दिया गया है। यह वही रास्ता है जो बुकिंग ऑफिस से प्लेटफार्म की ओर जाने वाले यात्रियों का प्रमुख मार्ग माना जाता है। मार्ग अवरुद्ध होते ही स्टेशन परिसर में अव्यवस्था […]

You May Like