सतना : शहर के धवारी चौराहे पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के मंत्री के पुतला दहन करने के दौरान पुलिस के एक आरक्षक बुरी तरह चोटिल हो गए. पुतला दहन करते हुए शुरु हुई झूमाघटकी के चलते आरक्षक सडक़ पर गिर गए. आरक्षक का उपचार जिला चिकित्सालय के आईसीयू में जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शासन में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर शहर के कांग्रेसी शुक्रवार की शाम धवारी चौराहे पर एकत्रित हुए. इसी कड़ी में मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी शुरु कर दी.
जिसके कुछ समय बाद शाम के लगभग 7 बजे कार्यकत्र्ताओं द्वारा मंत्री का पुतला दहन किया जाने लगा. वहीं कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले से ही तैयार खड़ी थी. एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिय़ा के साथ कोतवाली, सिविल लाइन और कोलगवां थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे. जैसे ही पुतला दहन किया जाने लगा वैसे वाटर कैनन के जरिए पुतले पर पानी की बौछार छोड़ दी गई.
इसी दौरान वहां पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने पुतले को छुड़ाने का प्रयास किया. जिसके चलते कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी होने लगी. झूमाझटकी के बीच कोलगवां थाने में तैनात आरक्षक रावेंद्र मिश्रा अचानक असंतुलित होकर सडक़ पर गिर गए. सिर पर चोट आने के कारण वे लहलुहान हो गए. जिसे देखते हुए उन्हें फौरन ही उपचार के लिए जिला अस्पताल लीे जाया गया. जहां पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरु हुआ.
