सूने घर पर धावा बोल लाखों का सामान-नकदी चोरी, बाइक भी नहीं छोड़ी

सतना: शहर के टिकुरिया टोला क्षेत्र में स्थित एक सूने घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए वहां पर रखी 1.57 लाख रु की नकदी समेत कीमती इलक्ट्रानिक गजेट्स और मोटरसाइकिल जैसे लाखों के सामान पार कर दिए. पीडि़त की शिकायत के अधार पर पुलिस द्वारा जांच-कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है.कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुरिया टोला बाइपास वार्ड क्र. 37 के निवासी शुभम गुप्ता अपनी पत्नी रंजना और परिवार के साथ मथुरा गए हुए थे.

उनके सूने घर को देखते हुए शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया. शनिवार की सुबह उनके घर का ताला टूटा देख पड़ोसियों द्वारा शुभम को सूचना दी गईं. जिसके चलते रविवार की सुबह सतना पहुंचने पर शुभम ने पाया कि एक ओर जहां घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. वहीं दूसरी ओर घर के अंदर का सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ है. वहीं बक्से और आलमारी में रखा सारा कीमती सामान गायब हो चुका था.

जिसे देखते हुए शुभम द्वारा चोरी की शिकायत कोलगवां थाने में की गई. शुभम के अनुसार उनके घर में रखी 1 लाख 57 हजार रक की नकदी, 2 ड्रोन, एक एम3 कैमरा, एक 7500 फोटो कैमरा, एक 7000 कैमरा, एक एनएक्स वीडियो कैमरा, एक 200 कैमरा, एक लैपटॉप, एक हार्डडिस्क, 3 बोरी शादी के नए बर्तन, चांदी का ब्रेसलेट और एक डिस्कवर मोटरसाइकिल क्र. एमपी 19 एमएच 3040 को अज्ञात चोर अपने साथ ले गए. पीडि़त की शिकायत के आधार पर कोलगवां पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी गई है.

Next Post

रिद्धि और सिद्धि के साथ भगवान गणेश का पवित्र मिलन विश्वास, प्रेम और दिव्य कृपा से धन्य विवाह है : श्रेनु पारिख

Mon Dec 29 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री श्रेनु पारिख का कहना है कि रिद्धि और सिद्धि के साथ भगवान गणेश का पवित्र मिलन विश्वास, प्रेम और दिव्य कृपा से धन्य विवाह है। सोनी सब का पौराणिक शो ‘गाथा शिव परिवार की – गणेश कार्तिकेय’ एक महत्वपूर्ण नए चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां […]

You May Like

Play sound