पोषण ट्रैकर एप की प्रगति कम पाये जाने पर नोटिस,पंद्रह दिन का कटेगा वेतन

सागर। सागर जिले के केसली मे महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत द्वारा समीक्षा बैठक मे पोषण ट्रैकर एप पर दर्ज समस्त डाटा, एफ.आर.एस., आभा आईडी, अपार आईडी, टी.एच.आर. एच.सी.एम की समीक्षा की गई एवं शीघ्र शत्-प्रतिशत करने के निर्देश दिये गये है। पोषण ट्रैकर एप की प्रगति कम होने के कारण संबंधित अधिकारी को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया। जिन आंगनबाडी केन्द्रों की कार्यकर्ताओं की प्रगति कम पाई गई एवं बैठक में अनुपस्थित को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर 15 दिवस का मानदेय काटने का लेख किया गया है। बैठक में जिला समन्वयक विवेक कुमार चौबे, पर्यवेक्षक आरती चिरवारिया, उर्मिला विश्वकर्मा, भारती मेहरा, ब्लॉक समन्वयक रानी पटैल, सहेंजन सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

 

Next Post

रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच लैपटॉप बैग चोरी

Sun Mar 1 , 2026
सतना:रानी कमलापति स्टेशन से सतना की यात्रा कर रही एक छात्रा का कीमती सामान रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच से चोरी हो गया। घटना की सूचना जीआरपी चौकी सतना में पंजीबद्ध की गई है। अनुमान है कि चोरी की यह घटना सतना से तकरीबन 60 किलोमीटर पहले अमदरा रेलवे स्टेशन […]

You May Like

मनोरंजन