रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच लैपटॉप बैग चोरी

सतना:रानी कमलापति स्टेशन से सतना की यात्रा कर रही एक छात्रा का कीमती सामान रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच से चोरी हो गया। घटना की सूचना जीआरपी चौकी सतना में पंजीबद्ध की गई है। अनुमान है कि चोरी की यह घटना सतना से तकरीबन 60 किलोमीटर पहले अमदरा रेलवे स्टेशन या इसके आसपास हुई है। पुलिस अज्ञात चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है, लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर मुसाफिरों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। प्रश्न है कि जब रेलवे के यात्री एसी कोच में सुरक्षित नहीं हैं, तो रेलवे अपने मुसाफिरों को आखिर किस किस्म की सुरक्षा मुहैया करा रहा है।
सतना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वीनस स्वीट्स के नजदीक बिहारी चौक में रहने वाले राजेश बड़ेरिया की पुत्री कुमारी प्रगति कॉलेज की छात्रा हैं। 27 फरवरी शुक्रवार की रात इन्होंने गाड़ी संख्या 12185 रेवांचल एक्सप्रेस से रानी कमलापति स्टेशन से सतना के लिए यात्रा आरंभ की थी। एसी कोच बी 4 की बर्थ संख्या 8 में प्रगति यात्रा कर रहीं थीं। काले रंग का लैपटॉप बैग इन्होंने अपने सिरहाने पर रखा था। 28 फरवरी शनिवार की सुबह तकरीबन 5.30 बजे जब नींद खुली तब बैग गायब था।

रेवांचल एक्सप्रेस के सतना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर प्रगति बड़ेरिया द्वारा सुबह करीब 8.30 बजे राजकीय रेल पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 (सी) के तहत अपराध क्रमांक 40 पंजीबद्ध किया है। प्रगति ने बताया है कि जो बैग चोरी हुआ है उसमें आसुस वीबो बुक 15 ब्रांड मॉडल का लगभग 50 हजार रुपए कीमत का लैपटॉप, लैपटॉप का चार्जर, मोबाइल फोन का चार्जर, ईयर बग, आधार कार्ड, कॉलेज आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और 3 हजार रुपए थे।

Next Post

छतरपुर में आशा और मास्टरजी ब्रांड का नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री सील

Sun Mar 1 , 2026
छतरपुर। शहर से लगे ग्रामीण इलाकों में चल रहे अवैध गुटखा कारोबार पर प्रशासन ने फिर सख्त कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नयागांव में पंचायत भवन के पास एक मकान में संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री पर राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। […]

You May Like

मनोरंजन