शिवपुरी:बहुचर्चित वकील हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। करैरा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज मर्डर केस के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पपेंद्र रावत के पैर में गोली लगने की जानकारी सामने आई है। साथ ही दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किये गए हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिलने पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ की स्थिति बनी। शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपी को हल्की चोट लगने के बाद काबू में कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है, जिससे हत्या के पीछे की साजिश और कारणों का पर्दाफाश हो सकेगा।
