इलाज कराने आई युवती के साथ डाक्टर ने की छेड़छाड़ 

मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम प्रभात पट्टन निवासी डाक्टर द्वारा इलाज कराने आई युवती को इंजेक्शन लगाने के बहाने आदिवासी युवती से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा थाने मे रिपोर्ट करने पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया एक आदिवासी युवती पट्टन के डॉक्टर अश्विन मालवीय के क्लिनिक पर आई थी, इस दौरान आरोपी डाक्टर ने युवती को इंजेक्शन लगाने के बहाने युवती के साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं। जिस पर युवती ने क्लिनिक से बाहर निकलकर परिजनों को इस संबंध मे जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता ने मुलताई थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट करने पर पुलिस ने डॉक्टर मालवीय के खिलाफ धारा74,75,76,127(2),63 सी, 64(2)बीएनएस एवं एससीएसटी एक्ट के अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Next Post

मुलताई में रात्रि में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, घर से बाहर निकले लोग 

Fri Apr 3 , 2026
मुलताई। नगर मे गुरुवार की रात भूकंप के झटके लगने की चर्चा दिन भर होती रही है। इसके पहले भी बीते 29 अप्रैल की रात को भी भूकंप के झटके लगने की चर्चा जोरो पर थी, लेकिन इस संबंध मे कोई पुष्टि नही हो पाई है। बताया जाता है नगर […]

You May Like