मुलताई में रात्रि में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, घर से बाहर निकले लोग 

मुलताई। नगर मे गुरुवार की रात भूकंप के झटके लगने की चर्चा दिन भर होती रही है। इसके पहले भी बीते 29 अप्रैल की रात को भी भूकंप के झटके लगने की चर्चा जोरो पर थी, लेकिन इस संबंध मे कोई पुष्टि नही हो पाई है। बताया जाता है नगर के गांधी वार्ड में गुरुवार रात 11.23 बजे धरती मे हल्का कंपनी होने से झटके महसूस हुए तो लोग घर के बाहर निकलकर सड़को पर आ गए एवं चर्चा होती रही। पारेगांव रोड निवासी एडवोकेट वामनराव जगताप ने भी रात्रि के फोन कर बताया कि भूकंप के झटके महसूस हुए है, इसके पहले भी 29 मार्च को भी भूकंप के झटके लगे थे। वहीं पटेल वार्ड निवासी महेश नायक ने भी सोशल मीडिया पर अवगत कराया वार्ड मे करीब 11.28 बजे भूकंप के झटके महसूस होने पर कुछ लोग घर के बाहर निकल कर खड़े हो गए। इस संबंध मे लोगो मे दिन भर चर्चा चलती रही, लेकिन प्रशासनिक तौर पर कोई बयान सामने नही आए है।

Next Post

सीएम डॉ यादव का उज्जैन के श्री बालाजी श्‍याम सरकार मंदिर में सम्मान

Fri Apr 3 , 2026
भोपाल। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को उज्‍जैन प्रवास के दौरान श्री बालाजी श्‍याम सरकार मंदिर में सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। बालाजी श्याम सरकार मंदिर में महंत श्री मनीष पारिख ने मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का अंगवस्त्र से सम्‍मान किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ […]

You May Like