इंदौर:नगर निगम को मनोरंजन टैक्स जमा नही करने के विवाद का देर रात पटाक्षेप हो गया। हालांकि अभी नगर निगम को ओर राशि वसूलना पड़ेगी, क्योंकि शो के ऑनलाइन टिकट के बिक्री करोड़ों रुपए में हुई है। शो के आयोजकों से नगर निगम ने शाम को पैसा जमा करने के बाद ही फायर और अन्य अनुमति जारी की है। यह बात अलग है कि निगम को लाखों में टैक्स मिला है और मिलना डेढ़ करोड़ से ज्यादा है।
शहर में पंजाबी गायक करण ओजला का आज शो हो रहा है। उक्त शो के आयोजकों ने नगर निगम का मनोरंजन टैक्स जमा नहीं किया था। नगर निगम ने उक्त शो के आयोजक टीम इनोवेशन कंपनी को बुलाकर कर मनोरंजन टैक्स की राशि जमा करने का कहा था, लेकिन आज देर रात तक चलने वाले शो की स्थानीय तैयारियां करने वाली कंपनी मास्टरमाइंड इवेंट का सामान जब्त करने और काम रुकवाने निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। नगद निगम ने मौके पर स्थानीय वेंडर का सामान जब्त कर काम रुकवा दिया ।
इसके बाद नगर निगम ने आयोजकों को टैक्स जमा नहीं करने के साथ शो नहीं करने की चेतावनी दे दी । इसके बाद अपर आयुक्त और निगम की राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और सख्ती की । निगर निगम की सख्ती का असर यह हुआ कि शाम को शो आयोजकों ने नगर निगम के खाते में 20 लाख रुपए जमा कराए और सुबह आयोजकों ने सिर्फ 7.70 लाख रुपए निगम को चेक दिया था। इस तरह नगर निगम को कारण ओजला शो के कुल 27 लाख 70 हजार रुपए जमा करने पर फायर और अन्य अनुमति दी गई।
यह बात ओर है कि नगर निगम को शो के टिकट बिक्री के अनुसार सवा करोड़ रुपए कम मिले है। अपर आयुक्त आकाश सिंह ने बताया कि शो के ऑनलाइन टिकट बिक्री का डाटा मांगा है, उसके बाद कुल बिक्री पर 10 प्रतिशत मनोरंजन टैक्स जमा करवाया जाएगा । फिलहाल शो आयोजक ने 20 लाख आज शाम को दे दिए है और 7.70 लाख सुबह जमा कराएं थे। इस तरह नगर निगम द्वारा 27.70 लाख रुपए वसूले गए है।
