म्यूचल फंड एवं ट्रैडिंग मे धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

सारनी: म्यूचल फंड एवं ट्रेडिंग मे पैसो को दुगना करने की लालच देकर लाखो की ठगी करने वाले आरोपी की गर्ल फ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है. इस मामले के मुख्य आरोपी कैलाश खाड़े को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरियादी शंकरराव पिता यशवंतराव हुरमाडे ने अपनी रिपोर्ट मे कहा कि आरोपी कैलाश पिता राधेकिशन खाडे उम्र 35 साल निवासी शांतिनगर सारणी ने म्यूचल फंड एवं ट्रैडिंग से रूपये दुगना का झांसा देकर 21 लाख 60 हजार रूपये लिये है.आरोपी ने गजानंद झरबडे निवासी पाथाखेडा से 850000 रूपये व कृष्णाराव गवांडे निवासी मुलताई से करीब 11 लाख रूपये और अनिल
विश्वकर्मा के करीब 18 लाख रूपये एवं विजय डोगरे निवासी सारणी के 04 लाख 13 हजार रूपये उसने छलपूर्वक धोखाधडी कर ले लिये है.इस प्रकार आरोपी ने कुल 60 लाख 70 हजार रूपये की धोखाधडी की गई.

टीआई जयपाल इवनाती ने कहा कि हुरमाडे की रिपोर्ट पर थाना सारणी मे अप.क्र.651/25 धारा 318(4),316(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया. पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी कैलाश खाडे को इंदौर से गिरफ्तार किया.जांच टीम को आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि वह लोगो से लाखो रूपये लेता एवं डबल मुनाफा का झांसा देकर म्यूचल फंड एवं ट्रेडिंग करने एंवआँनलाईन गेम खेलकर उससे पैसे कमाता था एवं उन पैसे को अपने खाते से निकालकर खर्च कर देता था.इतना ही नहीं
आरोपी के द्वारा म्यूचुअल फंड फर्जी पॉलिसी बनाकर देकर उनका विश्वास जीतकर अपने खाते मे रूपये डलवा लेता था.

जांच टीम ने कैलाश खाडे के खाता से 05 करोड 73 लाख 55 हजार रूपये का ट्रांजेक्शन होना पाया गया, जिसमें और अधिक राशि बढ़ने की संभावना है.प्रकरण मे आरोपी द्वारा कूटरचना एवं फर्जी दस्तावेज बनाकर उपयोग करने से धारा 338,336(3),340 बीएनएस का ईजाफा किया गया है ।आरोपी की गलफ्रेंड गिरफ्तारउक्त प्रकरण पुलिस ने मुख्य आरोपी की गलफ्रेंड आयुषी पिता साहेबराव धोटें उम्र 23 साल निवासी ओल्ड ई सारणी जिला बैतूल को गिरफ्तार किया है. आयुषी से मोबाईल फोन एवं लैपटॉप बरामद किया है मामले का खुलासा करने मे थाना प्रभारी निरी.जयपाल इनवाती,उप निरीक्षक नितिन उईके,प्रधान आरक्षक:श्रीराम उईके,शैलेन्द्र सिंह आरक्षक वर्षा नागले,लक्ष्मी कश्यप,राजेंद्र धाड़से की अहम भूमिका रही है

Next Post

चीते को मारने वाली कार जब्त, हेड कांस्टेबल के नाम रजिस्टर्ड है वाहन

Mon Dec 15 , 2025
ग्वालियर: आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से चीते की मौत हो गई थी। सात दिन की जांच के बाद वन विभाग ने उस वाहन को खोज निकाला है, जिसने चीते को टक्कर मारी थी। जांच में सामने आया है कि कार क्रमांक एमपी07 सीजे 3937 […]

You May Like