ओरछा| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण परिवारों और विकास से जुड़े कई अहम फैसलों की जानकारी दी। गरीब पट्टाधारियों को पक्के पट्टे देने के साथ प्रदेश के 42 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों के पट्टों की रजिस्ट्री कराने का निर्णय लिया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हो चुका है और सुदृढ़ सड़क नेटवर्क के विस्तार में प्रदेश देश में चौथे स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने राजा भोज की भोजशाला के इतिहास के सम्मान की बात कही। साथ ही सभी नगरीय निकायों में पुस्तकालय और सभागार से युक्त गीता भवन बनाए जाने की जानकारी दी। वृंदावन ग्राम और उज्जैन सिंहस्थ की तैयारियां भी तेजी से जारी हैं।
Next Post
भोपाल DRM ऑफिस के बाहर ड्यूटी, छुट्टी और ओवरटाइम को लेकर रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन
Mon Aug 31 , 2026
भोपाल। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ यानी WCRMS ने रनिंग और ट्रैफिक कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर DRM कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। संघ के मुताबिक, महामंत्री और NFIR के संयुक्त महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में भोपाल मंडल के अलग-अलग डिपो से सैकड़ों कर्मचारी शामिल […]

You May Like
-
4 months ago
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू