
मुख्य विशेषताएँ
- यह रिटायरमेंट प्लान बाजार में प्रगति के साथ जुड़ी हुई है, जो रिटायरमेंट लेने के बाद की आमदनी के लिए जमा-पूंजी बनाने में मददगार है।
- इसमें नया फंड लॉन्च शामिल है ।
- कोई आवंटन एवं प्रशासनिक शुल्क नहीं; मोर्टेलिटी शुल्क की वापसी।
- कोई चिकित्सा जाँच नहीं और पॉलिसीबाज़ार (Policybazaar.com) के माध्यम से पॉलिसी तुरंत जारी की जाती है।
मुंबई, 22 जनवरी, 2025: देश में जीवन बीमा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी, बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने पॉलिसीबाज़ार (Policybazaar.com) के साथ मिलकर बंधन लाइफ आई-इन्वेस्ट पेंशन योजना का शुभारंभ किया है। यह एक यूलिप (ULIP) पेंशन प्लान है, जिसे ग्राहकों को उनके रिटायरमेंट के वर्षों के लिए एक जमा-पूंजी बनाने में मदद करने के लिए बनाया गया है। सामान्य तौर पर उपलब्ध यूलिप (ULIPs) के विपरीत, इस योजना में मैच्योरिटी पर मिलने वाले लाभ का उपयोग एन्युटी की खरीद के लिए किया जाता है, जिससे ग्राहक को रिटायरमेंट लेने के बाद ज़िंदगी भर के लिए स्थिर आय सुनिश्चित होती है। इस योजना में नया फंड लॉन्च , शून्य आवंटन एवं प्रशासनिक शुल्क (शून्य एलोकेशन एवं एडमिन चार्जेज), मोर्टेलिटी शुल्क की वापसी, कोई चिकित्सा जाँच नहीं और पॉलिसीबाज़ार (Policybazaar.com) के माध्यम से पॉलिसी तुरंत जारी करने जैसी कई सुविधाओं का लाभ मिलता है। यह योजना लोगों को एक अनुकूलित तरीका प्रदान करती है, ताकि वे अपने रिटायरमेंट के लिए जमा-पूंजी बना सकें और उसके बाद एन्युटी प्लान की मदद से रिटायरमेंट के दौरान स्थिर आय प्राप्त कर सकें।
बंधन लाइफ आई-इन्वेस्ट पेंशन योजना में ग्राहकों को कंपनी के पेंशन एन्हांस्ड इक्विटी फंड, पेंशन डेब्ट फंड और लॉन्च किए जाने वाले एक नए फंड तक पहुँच की सुविधा मिलती है, जो आई-इन्वेस्ट पेंशन की खरीद के माध्यम से उपलब्ध है। यह नया फंड 09 जनवरी से 15 जनवरी, 2025 तक 10 रुपये के एनएवी (NAV) पर उपलब्ध होगा।
बंधन लाइफ आई-इन्वेस्ट पेंशन की मुख्य विशेषताएँ:
रिटायरमेंट के लिए धन का निर्माण: बाजार से जुड़े रिटर्न के माध्यम से रिटायरमेंट के लिए जमापूंजी का निर्माण करता है।
रिटायरमेंट आय पर कर में छूट: रिटायरमेंट-भर की स्थिर आय के लिए इस जमा-पूंजी को एन्युटी में बदलता है और धारा 80CCC के तहत कर में छूट का लाभ देता है।
निवेश के फ्लेक्सिबल विकल्पों के साथ बाज़ार में होने वाली प्रगति का फायदा: आपके आर्थिक लक्ष्यों और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुरूप कई तरह के फंड्स और निवेश रणनीतियों की पेशकश करता है। साथ ही, आपको फंड के बीच स्विच करने की सुविधा भी मिलती है।
पर्याप्त जीवन बीमा कवर: भुगतान किए गए प्रीमियम का 105% तक का जीवन बीमा कवर।
कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं: कोई प्रीमियम आवंटन या प्रशासनिक शुल्क नहीं लिया जाता है, (शून्य एलोकेशन एवं एडमिन चार्जेज), जिससे आपके रिटायरमेंट के लिए धन की अधिकतम वृद्धि सुनिश्चित होती है।
लॉयल्टी एडिशन और मोर्टेलिटी शुल्क की वापसी: सालाना ₹60,000 या अधिक के प्रीमियम के लिए पॉलिसी के 10वें साल से लॉयल्टी एडिशन की शुरुआत होती है।
आपातकालीन रकम तक पहुँच और आंशिक निकासी (पार्शियल विथड्रावल) की सुविधा: अचानक सामने आने वाली वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए आंशिक निकासी (पार्शियल विथड्रावल) के विकल्प के साथ आपको चलनिधि (लिक्विडिटी)की सुविधा मिलती है।
सुविधाजनक पॉलिसी अवधि: संचय अवधि को 60 वर्ष की आयु के बाद भी आगे बढ़ाने की सुविधा, जिससे आपको अपनी रिटायरमेंट योजना पर अधिक नियंत्रण मिलता है।
तुरंत जारी होने वाली पॉलिसी: चिकित्सा जाँच के बिना पॉलिसी तुरंत जारी की जाती है।
बंधन लाइफ के एमडी एवं सीईओ, श्री सतीश्वर बी. ने कहा, “भारत में रिटायरमेंट योजना की लगातार बढ़ रही जरूरत को पूरा करने के लिए, हमें बंधन लाइफ आई-इन्वेस्ट पेंशन को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है। बंधन लाइफ में, हम हर इंसान की ज़िंदगी के सबसे सुहाने दिनों में आर्थिक सुरक्षा की अहमियत को अच्छी तरह समझते हैं। यह योजना ग्राहकों को अपने रिटायरमेंट के लिए जमा-पूंजी बनाने के लिए बेहद सुविधाजनक और भरोसेमंद तरीका प्रदान करती है, जिसमें कर में छूट का फायदा भी मिलता है। पॉलिसीबाज़ार के साथ हमारी विशेष साझेदारी यह सुनिश्चित करती है कि हमारी यह अभिनव पॉलिसी ग्राहकों को आसानी से उपलब्ध हो। निवेश के सुविधाजनक विकल्पों के साथ, और चिकित्सा जाँच की जरूरत के बिना तुरंत पॉलिसी जारी करने की पेशकश करके, हम लोगों को पूरे आत्मविश्वास से अपने रिटायरमेंट के लिए धन बनाने और जीवन के आने वाले वर्षों में स्थिर आय प्राप्त करने में सक्षम बना रहे हैं।”
पीबी फिनटेक के ज्वाइन्ट ग्रुप सीईओ, श्री सरबवीर सिंह ने कहा, “मौजूदा दौर में परिवार की बदलती संरचनाओं और लोगों की बढ़ती उम्र की वजह से, अच्छी व्यवस्थित रिटायरमेंट योजना की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। बंधन लाइफ इंश्योरेंस के साथ हमारी साझेदारी से यह जाहिर होता है कि, हम ग्राहकों को लंबे समय में उनकी जरूरतों को पूरा करने वाले अभिनव वित्तीय प्लान्स उपलब्ध कराने के अपने संकल्प पर कायम हैं। फ्लेक्सिबल और लंबे समय तक वित्तीय स्थिरता के शानदार तालमेल वाली यह योजना लोगों को एक संतुलित तरीके की पेशकश करती है और उन्हें रिटायरमेंट के बाद के वर्षों की कुशलतापूर्वक योजना बनाने में सक्षम बनाती है।”
बंधन लाइफ और पॉलिसीबाजार की इस साझेदारी से मजबूत हुई, आईइन्वेस्ट पेंशन योजना लोगों को आत्मविश्वास के साथ अपना भविष्य सुरक्षित करने में मदद करने के लिए स्मार्ट और अनुकूलित वित्तीय समाधानों के साथ भारत में रिटायरमेंट योजना को बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है।
