भोपाल। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ यानी WCRMS ने रनिंग और ट्रैफिक कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर DRM कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया।
संघ के मुताबिक, महामंत्री और NFIR के संयुक्त महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में भोपाल मंडल के अलग-अलग डिपो से सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।
कर्मचारियों ने 9 घंटे की ड्यूटी के बजाय 12 से 14 घंटे तक काम कराने, रनिंग रूम में पर्याप्त आराम नहीं मिलने और ओवरटाइम से जुड़ी समस्याओं को उठाया।
इसके अलावा छुट्टियां, प्राइवेट सिक व्यवस्था, PDD मामलों में बढ़ोतरी और एक ही कर्मचारी से कई गाड़ियों में काम कराने जैसे मुद्दे भी उठाए गए।
WCRMS का दावा है कि प्रदर्शन के दबाव के बाद रेलवे प्रशासन ने अधिकांश मांगों पर सहमति जताई है।
हालांकि, संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों का जल्द और संतोषजनक समाधान नहीं हुआ, तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
