भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ग्वालियर को वजनदारी

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय टीम में ग्वालियर अंचल को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व और वजनदारी मिली है। ग्वालियर अंचल के प्रमुख नेता व पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे भाजपा के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। इसी प्रकार अभी तक भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे आशीष ऊषा अग्रवाल को राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

ग्वालियर से ताल्लुक रखने वाले और अंचल के कद्दावर दलित नेता लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आशीष ऊषा अग्रवाल को राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी बनाया जाना पार्टी में ग्वालियर क्षेत्र के बढ़ते राजनीतिक कद को दर्शाता है। मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय टीम में मिली लगभग 10 प्रतिशत हिस्सेदारी में ग्वालियर-चंबल अंचल को शीर्ष स्तर पर यह अहम स्थान मिला है।

Next Post

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मासूम बच्ची की हत्या कर कुँए में लाश फेंकी

Mon Aug 17 , 2026
भिंड। जिले के लहार थाना क्षेत्र के मेहरी गांव में कुएं में मिली छह वर्षीय सृष्टि दौहरे की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में बच्ची की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसकी मां ज्योति […]

You May Like