एसबीसी चुनाव: एलिमिनेशन राउंड में दो प्रत्याशी बाहर

जबलपुर: एमपी स्टेट बार काउंसिल निर्वाचन-2026 की मतगणना में प्रथम चक्र और सरप्लस वैल्यू हस्तांतरण के बाद अब एलिमिनेशन राउंड में मुकाबला रोचक हो गया है। इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया के कोटा पूरा कर निर्वाचित होने के बाद उनके सरप्लस मतों का द्वितीय वरीयता के आधार पर हस्तांतरण किया गया। इसके बाद प्रत्याशी क्रमांक 95 रेखा बोरीवाल (इंदौर) और प्रत्याशी क्रमांक 17 अरुण सिंह (रीवा) का एलिमिनेशन हो गया।

दो प्रत्याशियों के बाहर होने और उनके मतपत्रों की द्वितीय वरीयता के प्रत्याशियों को मत-मूल्य हस्तांतरित होने के बाद मतगणना में कई प्रत्याशियों की स्थिति मजबूत हुई है। पुरुष वर्ग में विवेक सिंह, आरके सिंह सैन, नरेंद्र कुमार जैन और जय हर्दिया बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं महिला प्रत्याशियों में प्रवीण तिवारी, अन्नू पटेल, प्रतीका पाठक, रश्मि ऋतु जैन और प्रतिभा वालिया आगे चल रही हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार आगे भी सबसे कम मत-मूल्य वाले प्रत्याशियों का एलिमिनेशन और उनके मतपत्रों की अगली वरीयता के आधार पर मतों का हस्तांतरण जारी रहेगा। ऐसे में आगामी चक्रों में बढ़त के समीकरण बदल सकते हैं और अंतिम परिणाम के लिए आगे की मतगणना महत्वपूर्ण होगी।

Next Post

सफाई और मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल, वार्ड 5 में नलों से आ रहा गंदा पानी

Fri Aug 7 , 2026
सतना : शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति का दावा करने वाले नगर निगम के दावों की धरातल पर हवा निकल रही है. वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की ओवरहॉलिंग और पानी की टंकियों की सफाई के बड़े-बड़े अभियानों के बावजूद वार्ड क्रमांक 5 के रहवासी दूषित जल पीने को मजबूर हैं. लाखों […]

You May Like