इंदौर: तेजाजी नगर इलाके में पिता के साथ बाइक से पेट्रोल भरवाकर जा रहे छात्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद गंभीर घायल होने के चलते उसे एमवाय भेजा गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना तेजाजी नगर मेनरोड की है। राज (18) और उसके पिता प्या-रेसिंह सोलंकी (40) निवासी ग्राम मेरोद अपनी बाइक से पेट्रोल डलवाकर रविवार दोपहर बाहर की तरफ आये तभी उसे तेज रफ्तार एक कार ने दोनो को टक्कर मार दी।
इस हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने एबुलेंस से राज और उसके पिता को एमवाय भेजा, यहां पर उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार की जानकारी रात में पुलिस को दी। बाइक प्यारेसिंह चला रहे थे। राज पीछे से उछलकर आगे की तरफ आ गया था। पुलिस मामले में जांच कर रही है। परिवार के लोगो ने बताया कि राज इसी साल 12 वीं क्लास में गया था। वह निजी स्कूल से पढ़ाई कर रहा था। दोपहर में वह अपनी बाइक से कही जाने के लिए घर से निकला था, तभी हादसे का शिकार हो गया। राज के पिता ड्रायवरी करते है, वही राज के परिवार में एक छोटा भाई है।
