ग्वालियर में डॉ. अंबेडकर के अपमान पर बवाल

ग्वालियर। ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र का कथित रूप से अपमान करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने अंबेडकर का चित्र जलाया, उसे पैरों से कुचला और आपत्तिजनक नारेबाजी की। पुलिस ने आरोपी वकील अनिल मिश्रा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां सभी की जमानत अर्जी खारिज हो गई। कोर्ट ने अनिल मिश्रा को मेडिकल आधार पर अस्पताल में भर्ती कराने और अन्य तीन को जेल भेजने का आदेश दिया है। इस पूरे प्रकरण में सात नामजद सहित कई लोगों पर एससी एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में अब भी तीन आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा को लेकर विरोध और नारेबाजी हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए उनके वकीलों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है, जिस पर कल शनिवार को सुनवाई होगी।

Next Post

राम का अर्थ है राष्ट्र का मंगल : स्वामी रामभद्राचार्य

Fri Jan 2 , 2026
जबलपुर। मानस भवन में आयोजित चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, संस्कृति और शोध के अद्भुत संगम के साथ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी की पावन उपस्थिति में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री […]

You May Like