केकेसी के भोपाल जिला अध्यक्ष बने महेश नंदमेहर

भोपाल अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के भोपाल जिला अध्यक्ष के रूप में महेश नंदमेहर की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति असंगठित कामगारों के हित में उनके निरंतर संघर्ष, संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पित कार्यों को देखते हुए की गई है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि नंदमेहर की प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति निष्ठा ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों एवं कल्याण से जुड़े आंदोलन को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भोपाल जिले में केकेसी का संगठनात्मक आधार और गतिविधियां और अधिक सशक्त होंगी।

यह नियुक्ति केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज के नेतृत्व में की गई, जिसके लिए कांग्रेसजनों ने उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

जिले भर के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नंदमेहर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वे नई ऊर्जा के साथ कामगारों के अधिकारों की रक्षा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे।

Next Post

बाजार में अतिक्रमण हटाने नगर पालिका का चला बुल्डोजर

Sat Jan 17 , 2026
सीधी। शहर के बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पालिका का बुल्डोजर चला। सब्जी मंडी से पुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र एवं पूजा पार्क क्षेत्र में आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका परिषद द्वारा कलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मिनी अग्रवाल के नेतृत्व […]

You May Like