सरिया एवं सीमेंट कारोबारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी का छापा

सीहोर। शहर के बिजली घर चौराहा स्थित सरिया एवं सीमेंट कारोबारी मै. खेमचंद मदनलाल मामाजी चूने वाले के प्रतिष्ठान पर बुधवार दोपहर स्टेट जीएसटी टीम ने छापेमारी की.टीम में एक दर्जन से अधिक अधिकारी व महिला अधिकारी शामिल थे. टीम दोपहर के समय प्रतिष्ठान पर पहुंची और वहां मौजूद सीमेंट व सरिया के स्टॉक की जांच की. कारोबार से संबंधित बिल, वाउचर, खरीद-बिक्री रजिस्टर एवं दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन कर रही है। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान पर कुछ समय के लिए सामान्य व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रहीं. जांच के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक और दस्तावेजों का मिलान किया तथा कंप्यूटराइज्ड रिकॉर्ड की भी पड़ताल की. कार्रवाई को लेकर गोपनीयता बनाए रखी गई है, वहीं टीम के अधिकारी किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से बचते नजर आए. जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी हलचल देखी गई. स्टेट जीएसटी की टीम के कुछ सदस्य प्रतिष्ठान संचालक के बेटे को लेकर उनके घर और अन्य स्थानों पर जांच करने उन्हें कर में बैठाकर अपने साथ ले गए हैं, वहां भी पड़ताल जारी है. खबर लिखे जाने तक जांच में किसी प्रकार की ठोस अनियमितता सामने आने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

Next Post

पारा लुढ़ककर 3.9 पर आया, आमजन ठंड से बेहाल

Thu Dec 18 , 2025
सीहोर। ठंड ने आखिरकार अपना असर दिखा दिया है. बीते दिन की अपेक्षा रात का तापमान 1.5 डिग्री लुढ़ककर 3.9 डिग्री पर आ गया. यह सीजन का सबसे कम तापमान था. ऐसे में ठंड के कारण लोगों के हाड़ तक कंपकपाने लगे. वहीं अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया. […]

You May Like