पारा लुढ़ककर 3.9 पर आया, आमजन ठंड से बेहाल

सीहोर। ठंड ने आखिरकार अपना असर दिखा दिया है. बीते दिन की अपेक्षा रात का तापमान 1.5 डिग्री लुढ़ककर 3.9 डिग्री पर आ गया. यह सीजन का सबसे कम तापमान था. ऐसे में ठंड के कारण लोगों के हाड़ तक कंपकपाने लगे. वहीं अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो अब ठंड का असर और बढ़ेगा.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में शीतलहर की चेतावनी जारी की है. जिसके कारण जिले में भारी सर्दी पडऩे की संभावना है. वहीं तापमान और लुढ़का तो पाले की संभावना भी बन रही है. आलू सहित सब्जियों और तुअर की फसल अभी से प्रभावित होने लगी है, यदि शीतलहर चलेगी तो चने की फसल भी प्रभावित होगी. आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अब तक हवा का रुख उत्तर-पूर्वी था, लेकिन अब हवा का रुख उत्तरी होगा. मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में जेट स्ट्रीम चल रही है. यह जमीन से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 176 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. जिसके कारण अंचल में ठंड का असर तेज हुआ है. पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा के अलावा ये ऊंची हवा सर्दी बढ़ा रही है. गुरुवार सुबह 6 बजे तक मौसम साफ था। लेकिन इसके बाद अचानक घना कोहरा छाने लगा. देखते ही देखते हर ओर कोहरे की धुंध छा गई. स्थिति यह थी कि 50 मीटर दूर का भी दिखाई नहीं दे रहा था.

 

 

Next Post

कॉलोनी में चोरों की आहट से लोग भयभीत

Thu Dec 18 , 2025
सीहोर। शहर की पाश कालोनी दांगी स्टेट में बीती देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन कालोनी के कुत्तों के भौंकने के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और वहां से भाग निकले. हालांकि उनकी मौजूदगी वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद […]

You May Like

मनोरंजन