महंगे दामों पर खाद बेचने वालों पर करें कार्रवाई

सीहोर। कलेक्टर बालागुरु के ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त राजस्व अधिकारी, कृषि एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की.

कलेक्टर ने फसल क्षति पर राहत राशि का समय-सीमा में वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को शासन की मंशानुसार शीघ्र राहत मिले, इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो.कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में किसी भी प्राइवेट लाइसेंसधारी द्वारा फर्टिलाइजर को अधिक दाम पर नहीं बेचा जाना चाहिए. यदि कोई व्यापारी निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिक्री करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कंट्रोल ऑर्डर के तहत सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा शासन की प्राथमिकता है, इसलिए उर्वरकों की उपलब्धता और गुणवत्ता दोनों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी. कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों को समय पर लाभ मिलना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने फसल कटाई प्रयोग, सोयाबीन फसल के उत्पादन पर सतत् निगरानी रखने तथा भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सोयाबीन फसल का स्मार्ट सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.बैठक में अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, डिप्टी कलेक्टर जमील खान, स्वाती मिश्रा आदि उपस्थित थे.

 

 

Next Post

आज से भावांतर योजना के तहत 8 मंडियों में शुरू होगी खरीदी

Fri Oct 24 , 2025
सीहोर। सरकार ने इस बार किसानों को भावांतर योजना का फायदा देते हुए उन्हें मंडी में सोयाबीन बेचने पर मॉडल रेट के अनुसार नुकसान की भरपाई करने की बात कही है. शुक्रवार से इस योजना में मंडी में खरीदी शुरू होगी. इसके लिए 65 हजार 649 किसानों ने पंजीयन कराया […]

You May Like