अर्जुन बड़ोद फ्लाई ओवर ब्रिज पर यातायात शुरू,एक हफ्ते बाद फिर होगा बंद

इंदौर: शहर के बायपास पर स्थित गांव अर्जुन बड़ोद फ्लाई ओवर ब्रिज पर सोमवार से यातायात शुरू हो गया है. फ्लाई ओवर से यातायात एक हफ्ते बाद बंद भी हो जाएगा. इसका कारण यह है कि उक्त फ्लाई ओवर ब्रिज पर अभी डामर के लेयर बिछाने का काम बाकी है. ब्रिज पर से यातायात शुरू करने के पहले केबिनेट मंत्री एवं सांसद ने अवलोकन किया.शहर के पूर्वी क्षेत्र में बायपास पर एनएचएआई द्वारा अर्जुन बड़ोद गांव में 800 मीटर लंबा और सिक्स लेन चौड़ा फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य पूरा कर लिया है. आज उक्त ब्रिज के उपर से यातायात शुरू कर दिया गया. इससे बायपास के एक हिस्से में ट्रैफिक जाम से निजात मिल जाएगी.

बायपास पर एनएचएआई तीन ब्रिज बना रहा है। पहला थ्री लेयर ब्रिज एमआर-10, दूसरा रालामंडल और तीसरा अर्जुन बड़ोद का फ्लाई ओवर ब्रिज. उक्त तीनों ब्रिज का निर्माण ठेका एनएचएआई ने मल्होत्रा कंस्ट्रक्शन को 137 करोड़ में दिया है. अर्जुन बड़ोद फ्लाई ओवर के निर्माण पर 35 करोड़ की लागत आई है. अर्जुन बड़ोद फ्लाई ओवर  2024 में पूरा करने का दावा किया गया था, लेकिन फ्लाई ओवर दो साल देरी से पूरा हुआ है. ब्रिज पर एक हफ्ते बाद यातायात बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि ब्रिज के मेन करेज वे पर डामरीकरण का काम बाकी है. मैन केरेज वे पर डामर की परत चढ़ाने के लिए यातायात फिर से 15 दिन के लिए बंद किया जाएगा.

मंत्री व सांसद ने किया मुआयना
आज फ्लाई ओवर ब्रिज से यातायात शुरू करने से पहले केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ अर्जुन बड़ौंद फ्लाई ओवर ब्रिज का मौका मुआयना किया. इसके बाद ब्रिज यातायात के लिए खोल दिया गया.

बड़ी संख्या में आते हैं भारी वाहन
ध्यान रहे कि अर्जुन बड़ोद गांव के आसपास लाजीस्टिक हब बन गया है. इस कारण यहां कंटेनर और भारी वाहन बड़ी संख्या आते और खड़े होते है. इस वजह से यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित होती है. ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए एनएचएआई ने यहां फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया था.

जाम की समस्या से निजात मिलेगी
एनएचएआई के रीजनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि लॉजिस्टिक हब के कारण यातायात जाम होने की समस्या थी, अब जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी. एक हफ्ते बाद डामर की परत बिछाने का काम शुरू करने के लिए फिर से यातायात बंद किया जाएगा. अंत में डामर की परत बिछाने के बाद स्थाई तौर पर ब्रिज यातायात के लिए खोल दिया जाएगा

Next Post

‘वे हमारा सहयोग नहीं कर रहे…’, IPL टीम मालिकों पर भड़का BCCI; दे डाली सीधी चेतावनी

Tue May 12 , 2026
आईपीएल 2026 में नियम उल्लंघन पर बीसीसीआई सख्त हो गया है। एंटी-करप्शन यूनिट की शिकायतों के बाद सभी फ्रेंचाइजियों को चेतावनी जारी की गई है। आईपीएल 2026 के दौरान लगातार सामने आ रही नियमों की अनदेखी के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजियों पर सख्ती बढ़ा दी […]

You May Like

मनोरंजन