जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र मेंं कलगुयगी पुत्र ने मां पर चाकू से हमला कर दिया, बीच बचाव के दौरान भाई पर भी चाकू से वार कर दिया।पुलिस के मुताबिक गौसिया बेगम निवासी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र जमील मोहम्मद शराब पीने का आदी है, जो शराब पीने के लिये 100 रूपये मांगने लगा.
मना करने पर उत्तेजित होकर अपने पास रखे चाकू से सिर में मार दिया। बीच बचाव करने पति व लडक़ा आया तो लडक़ा मोहम्मद अबरार के हाथ में चाकू मार दिया।
