बर्थडे पार्टी में किन्नर को चाकू से गोदा

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत सिंधी केम्प में बर्थडे पार्टी मना रहे किन्नरों की टोली के बीच में पहुंचे बदमाश ने चाकूबाजी कर दी जिसमें एक किन्नर घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक किन्नर प्रेरणा चौधरी निवासी बाबाटोला सिँधी केम्प हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि सिंधी केम्प में अपने साथी किन्नरों अनवरी, छुटकी, जावेद और लोलो के साथ छुटकी का जन्मदिन मना रहे थे तभी वहां पर बडी मदार टेकरी का रहने वाला नूर मोहम्मद आया और शराब पार्टी करने के लिए एक हजार रूपए मांगने लगा, मना करने पर उस पर चाकू से हमला कर तीन जगह चोट पहुंचा दी। बेस बाल के डंडे से भी हमला किया।

Next Post

तालाब की जमीन को खरीदने- बेचने पर रोक

Tue Jun 10 , 2025
जबलपुर:अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोरखपुर अनुराग सिंह ने गोरखपुर तहसील के अंतर्गत मौजा पिंडरई की खसरा नम्बर 112 की तालाब मद की भूमि के स्वरूप में किसी भी प्रकार के परिवर्तन तथा क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौजा […]

You May Like