खास रिपोर्ट: हर बारिश में डूबते हैं घर, भोपाल की बस्तियों में फिर वही हाल

भोपाल: पिछले तीन दिनों से हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बाल गंगा बस्ती, बंसल अस्पताल के पास की बस्ती और आसपास की कई निचली बस्तियों में बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। घरों में पानी घुसने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और जरूरी सामान भी प्रभावित हुआ।
ग्राउंड पर पहुंचे तो प्रभावित रहवासियों ने बताया कि तेज बारिश के दौरान हर बार इसी तरह के हालात बनते हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम को कई बार शिकायत करने के बावजूद जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। रहवासियों की मांग है कि सिर्फ बारिश के बाद पानी निकालने के बजाय जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
बारिश का असर बंसल अस्पताल के पास की सड़क पर भी दिखा, जहां करीब 2 से ढाई फीट तक पानी जमा रहा। वहीं जानकी अपार्टमेंट के करीब 227 फ्लैट जलभराव से प्रभावित हुए।
दूसरी ओर, लगातार बारिश से भोपाल के जलस्रोतों में पानी तेजी से बढ़ा है। बड़े तालाब का जलस्तर 1663.10 फीट तक पहुंच गया है, जबकि केरवा डैम के जलस्तर में भी करीब 9 फीट की बढ़ोतरी हुई है।
फिलहाल बारिश थम गई है, लेकिन अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों की चिंता है कि दोबारा तेज बारिश होने पर निचले इलाकों में हालात और खराब हो सकते हैं

Next Post

मप्र में एनालॉग पनीर पर शिकंजा, प्राकृतिक पनीर को मिलेगा बढ़ावा

Wed Aug 12 , 2026
भोपाल:मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी कर ली गई है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि दूध से तैयार होने वाले प्राकृतिक पनीर और दुग्ध उत्पादों को ही प्रोत्साहित किया जाएगा। एनालॉग पनीर के निर्माण और कारोबार से जुड़ी गतिविधियों पर कार्रवाई की जा […]

You May Like