देवास:शहर के माता टेकरी मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रिक्शा में सवार एक महिला और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं।जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा में नई आबादी निवासी वर्षा श्रीवास्तव और डिंपल श्रीवास्तव सवार थीं।
बताया जा रहा है कि दोनों स्कूल में एडमिशन कराने जा रही थीं। इसी दौरान माता टेकरी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया।हादसे में ई-रिक्शा चालक, जो महाकाल कॉलोनी देवास का निवासी था और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल महिला और युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
