पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

भोपाल। मंगलवारा थाना पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का मसरूका भी बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 2 मार्च को फरियादी कपिल जादौन (32) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. कपिल ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ उनकी पर्स में रखे 25 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज चोरी का मामला दर्ज कराया था. वीडियो फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी. इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक संदेही अल्पना तिराहे के पास बार- बार लाल बस में चढ और उतर रहा है. संदिग्ध कोई घटना करने की फिराक में था. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अम्मू उर्फ आमिर शेख (29) निवासी करौंद को पकड़कर पूछताछ की. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कपिल जादौन के पर्स से रूपए और दस्तावेज चोरी की वारदात करने की बात स्वीकार की. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया मसरूका बरामद किया. आरोपी अम्मू को कोर्ट में पेश किया गया.

Next Post

भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को हराकर अपना खिताब बचाया

Mon Nov 24 , 2025
ढाका, 24 नवम्बर (वार्ता) भारत ने बांग्लादेश के ढाका में महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 का टाइटल जीतने के लिए फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराया। यह इंडियन विमेंस कबड्डी टीम का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खिताब है, इससे पहले 2012 में बिहार के पटना में होस्ट किया […]

You May Like