विरोध के बावजूद हटाए गए अवैध कब्जे, सदर बाजार, मोदीवाड़ा में कार्रवाई 

जबलपुर। कैंट बोर्ड के राजस्व विभाग ने वर्षों से क्लास सी लैंड में जमे अतिक्रमणों और सदर बाजार रामलीला मार्केट के पास जमे अवैध अतिक्रमणों को जमींदोज किया गया। कैंट बोर्ड प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को क्लास सी लैंड के अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही सदर रामलीला मैदान से शुरू की गई। इस दौरान कब्जाधारियों ने कार्रवाई को रोकने का भरसक प्रयास किया लेकिन कैंट बोर्ड के अधिकारियों के सख्त रवैये के कारण उनका प्रयास विफल रहा। अंत में कैंट बोर्ड के कर्मचारियों ने बिना किसी दबाव में आकर अवैध कब्जे को धराशायी कर दिया। इसके बाद अतिक्रमण दस्ता दल-बल सहित मोदीबाडा में अवैध अतिक्रमण को हटानें के लिए पहुंचा। अतिक्रमण दस्ते के यहां पहुंचनें से पहले ही अतिक्रमण कारी द्वारा अपना सामान हटाया जाने लगा था।

सख्ती के सामने नतमस्तक अतिक्रमणकारी

दस्ते के पहुंचने पर अतिक्रमणकारी अभय नायडू ने मौके पर मौजूद कैंट बोड सीईओ राजीव कुमार से अनुमति मांगी कि वे उन्हें कुछ घंटे की मोहलत दें जिससे वो अपना सामान सुरक्षित निकालकर जमीन खाली कर सकें। सीईओ द्वारा अनुमति मिलने के बाद आनन फानन में कब्जा खाली कराया गया और फिर राजस्व विभाग द्वारा परिसर पर कब्जा करते हुए वहां तालाबंदी की गई और कब्जा अपने पक्ष में लिया गया। इस दौरान सीईओ राजीव कुमार ने यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जहां पर भी कैंट बोर्ड की जमीनों पर इस तरह के अवैध अतिक्रमण हो रखे हैं वे सभी खाली करवाए जाएंगे। कैंट बोर्ड सीईओ राजीव कुमार ने नवभारत को बताया कि अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही लगातार करने और अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए जल्द ही एक कमेटी का भी गठन किया जाएगा। शनिवार को कार्यवाही के दौरान राजस्व विभाग से अतिक्रमण प्रभारी अशीष वर्मा, जाहिद अंसारी हरवेश सिंह, खेमराज मीणा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

जिले में जल का अभाव, फिर भी नहीं रूक रहा पानी का व्यर्थ बहाव

Sat Apr 18 , 2026
शाजापुर। जिले में वर्षाकाल में अपर्याप्त बारिश हुई थी. जिसे देखते हुए जिले को जलअभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जा चुका है. इसके लिए विभिन्न पाबंदिया भी लगाई गई है, लेकिन दूसरी ओर नगर में प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है. जिसकी ओर किसी का भी ध्यान नहीं है. […]

You May Like