भोपाल, 11 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का पर्दाफास करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चैंपियंस ट्राॅफी का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा था। मैच के दौरान सूचना मिली की अयोध्या नगर स्थित एक मकान में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर रेड की गयी, जिसमें पिता-पुत्र कमरे में लेपटॉफ और स्क्रीन लगाकर, 05 मोबाइल की मदद से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवाते मिले, जिस पर मौके से ऑनलाइन सट्टा में प्रयुक्त एक पर्सनल कम्प्यूटर डेक्स टॉप, पांच मोबाइल फोन तथा एक एलईडी टीव्ही मौके से जप्त की गयी।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी कमल गंगवानी और प्रतीक गंगवानी के खिलाफ सट्टा एक्ट का मामला कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
Next Post
महिला अत्याचार से जुड़े सवालों से बचती है भाजपा सरकार : कांग्रेस
Tue Mar 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बेटियों को सुरक्षा देने की सिर्फ बात ही करती है जबकि सच्चाई यह है कि यह पार्टी दुष्कर्म की घटनाओं में संलिप्त अपने लोगों को बचाने का काम करती है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका […]

You May Like
-
4 months ago
शीत लहर के साथ कोहरे की संभावना
-
10 months ago
6वीं मंजिल से गिर कर 4 साल की बच्ची की मौत
-
1 year ago
फर्जीवाड़ा के मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार
-
1 year ago
नकली नोट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
