नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीधी।पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी मोहित बंसल उर्फ सोनू बंसल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चिन्हित किया गया। 26 जुलाई को पीड़िता के परिजन ने अमिलिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 27 जुलाई को बालिका को बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया और आरोपी को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना अमिलिया और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही। आरोपी से मोटरसाइकिल व मोबाइल भी जब्त किया गया।

Next Post

पुलिस ने गजरी बांध में बचाई महिला की जान 

Thu Jul 31 , 2025
सीधी। जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरी बांध में 49 वर्षीय महिला द्वारा आत्मघाती प्रयास की सूचना पर डायल-112/100 की टीम ने समय पर पहुंचकर उसकी जान बचा ली। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में प्रधान आरक्षक अनूप सिंह व पायलेट राजा राम ने महिला को बांध […]

You May Like