
सीधी। जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरी बांध में 49 वर्षीय महिला द्वारा आत्मघाती प्रयास की सूचना पर डायल-112/100 की टीम ने समय पर पहुंचकर उसकी जान बचा ली। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में प्रधान आरक्षक अनूप सिंह व पायलेट राजा राम ने महिला को बांध से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उपचार उपरांत महिला को परिजनों को सौंपा गया। पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना हो रही है। सीधी पुलिस जनसेवा और नागरिकों की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।
