भारतीय अंतरराष्ट्रीय परिधान मेला एक जुलाई से

नयी दिल्ली 26 जून (वार्ता) एशिया के सबसे बड़े परिधान मेले – भारतीय अंतरराष्ट्रीय परिधान मेले का 73 वां संस्करण एक जुलाई से राष्ट्रीय राजधानी में आरंभ होगा जिसमें 79 देशों में प्रतिनिधि शामिल होंगे।

मेला आयोजकोें ने गुरुवार को यहां बताया कि ये मेला तीन जुलाई तक चलेगा। मेले का उद्घाटन कपडा एवं विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गरीटा करेंगे। यह एशिया का सबसे बड़ा परिधान मेला है जो छोटे कारोबारी और खरीदार शामिल होते हैं। मेले का आयोजन परिधान निर्यात संवर्धन परिषद,अंतर्राष्ट्रीय परिधान मेला एसोसिएशन, परिधान निर्यातक एवं निर्माता संघ, भारतीय वस्त्र निर्माता संघ, गारमेंट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान मिलकर कर रहे हैं।

मेले में 79 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जिनमें अमेरिका, कनाडा, ब्राज़ील, कोलंबिया, चिली, अर्जेंटीना, ब्रिटेन, स्पेन, यूनान, इटली, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, तुर्की, जापान, संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड, इजरायल, कुवैत, मलेशिया, श्रीलंका, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, रूस प्रमुख देश हैं।

इस मेले में 12 राज्यों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जिनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा हैं। मेले में फैशन शो के अलावा लगभग 21,200 वर्ग मीटर में एक प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा।

Next Post

सीतारमण ने की गिफ्ट सिटी और आईएफएससीए के बाजार सहभागियों के साथ बैठक

Thu Jun 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 जून (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज गुजरात में गिफ्ट सिटी और आईएफएससीए में बाजार सहभागियों के साथ बैठक की। श्रीमती सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बैंकों, बीमा कंपनियों, वित्त कंपनियों, फंड प्रबंधन, पूंजी बाजार, एजेंट और भुगतान सेवा प्रदाताओं, आईटीएफएस, विमान […]

You May Like