37 हजार मीट्रिक टन से अधिक का भंडारण

जबलपुर: खरीफ फसलों की बोनी के लिये किसानों की आवश्यकता के अनुरूप जिले में 37 हजार 185.32 मीट्रिकटन उर्वरक का भंडारण किया गया है। इसमें 19 हजार 394.44 मीट्रिक टन यूरिया, 2 हजार 398.68 मीट्रिक टन डीएपी, 938.90 मीट्रिक टन एमओपी, 5 हजार 049.35 मीट्रिक तन एनपीके एवं 9 हजार 403.95 मीट्रिक टन एसएसपी खाद शामिल है।

उप संचालक कृषि यू के कटहरे ने यह जानकारी देते हुये बताया कि जिले में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और उर्वरकों की आपूर्ति निर्बाध एवं तय कार्यक्रम अनुसार निरंतर की जा रही है।

उन्होंने जिले के सभी किसानों से ई-उपार्जन पोर्टल पर अपनी आवश्यकतानुसार खाद की बुकिंग कर सोसायटी, डबल लॉक केंद्र अथवा निजी दुकान से उठाने का आग्रह किया है। उप संचालक कृषि ने बताया कि ई-विकास प्रणाली में राजस्व पट्टाधारी, वन पट्टाधारी, सिकमी किसान, शारीरिक रूप से अक्षम किसान, वृद्ध किसान, मृतक किसान के वारिसान को तथा धार्मिक ट्रस्ट अथवा संस्थान को भी खाद बुकिंग की सुविधा प्रदान की गई है।

Next Post

समर्थन मूल्य पर 1329 क्विंटल चना का उपार्जन

Fri May 8 , 2026
जबलपुर: राज्य शासन द्वारा जारी उपार्जन नीति अनुसार जिले में किसानों से चना, मसूर का समर्थन मूल्य पर उपार्जन प्रारंभ हो गया है और अभी तक 58 किसानों से 1 हजार 329 क्विंटल चना की खरीदी भी हो चुकी है। किसानों से समर्थन मूल्य पर चना और मसूर का उपार्जन […]

You May Like