पुरानी छावनी में बिजली के तार डालने पर फायरिंग, 4 घायल

ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के हीरानगर में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से 70 वर्षीय एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 3 से 4 अन्य लोग लाठी-डंडों से घायल हुए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हीरानगर निवासी 70 वर्षीय बृजमोहन भदौरिया के पास ही प्रताप सिंह का घर है। बताया गया है कि दो दिन पहले विद्युत विभाग ने प्रताप सिंह का बिजली कनेक्शन काट दिया था। प्रताप सिंह के बेटे शिव प्रताप और अन्य परिजन बिजली के पोल से अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस पर बृजमोहन भदौरिया और उनके परिजनों ने विरोध किया।

विरोध के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि शिव प्रताप की ओर से मनोज, रवि, पंकज, विक्कू जादौन, शिवम पवैया और शिव सिंह तोमर ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग में बृजमोहन के पेट और बाजू में दो गोलियां लगीं। वहीं, अभय, राकेश और सुरेश नामक परिजनों को लाठी-डंडों से चोटें आई हैं। हंगामा और फायरिंग की सूचना मिलते ही पुरानी छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सिविल अस्पताल, हजीरा पहुंचाया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है और पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

Next Post

घर से मिला शराब का जखीरा

Thu May 22 , 2025
जबलपुर:बेलखेड़ा पुलिस ने एक घर से शराब का जखीरा पकड़ा है, इसके साथ ही अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 41 कार्टून में 2050 पाव देशी शराब कीमती लगभग 1 लाख 63 हजार रूपये की जप्त की गई।थाना प्रभारी बेलखेड़ा श्रीमति गजवती पुसाम ने बताया […]

You May Like