टोक्यो, 24 नवंबर (वार्ता) भारतीय कराटेका लोमा स्वेन ने यहां खेले जा रहे 25वें डेफलंपिक्स में महिलाओं की कुमाइट स्पर्धा में सोमवार को 50किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। ओडिशा की रहने वाली 25 साल की लोमा, जगतसिंहपुर जिले के भूतमुंडई गांव की रहने वाली हैं और अब तक तीन इंटरनेशनल और पांच नेशनल मेडल जीत चुकी हैं।
वह भुवनेश्वर के उत्कल कराटे स्कूल में ट्रेनिंग लेती हैं। डेफलंपिक्स में कराटे में यह भारत का पहला मेडल है।
डेफलंपिक्स यहां 15-25 नवंबर, 2025 तक खेले जा रहे हैं, जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व 111 खिलाड़ियों का मजबूत ग्रुप कर रहा है। भारत अभी पांच गोल्ड, पांच सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। यूक्रेन 15 गोल्ड, 14 सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज मेडल के साथ टेबल में सबसे ऊपर है।

