
रीवा। जिले के बैकुण्ठपुर थाने के हर्दी गांव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. सिजमें सवार दो लोगों घायल हो गए. उनको तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक के परिजनों ने बताया कि मनगवां थाने के नवागांव निवासी प्रद्युम्न सिंह 38 वर्ष अपने रिश्तेदार की ट्राली दो महीने पहले लेकर गए थे जिसको रविवार को वे पहुंचाने के लिए हर्दी गांव आये थे. शाम करीब 6 बजे हर्दी गांव के समीप ही उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दौरान ट्रैक्टर में सवार प्रद्युम्न सिंह सहित उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया है कि गांव के कच्चे रास्ते से ट्रैक्टर जा रहा था जिसका एक पहिया सडक़ के किनारे स्थित किसी गड्ढे में घुस गया था जिसकी वजह से वह पलट गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी घनश्याम मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हुई है.
