एसडीएम हटा और तहसीलदार पटेरा ने किया पीएम श्री स्कूल कुंडलपुर का निरीक्षण, कंप्यूटर लैब बंद मिलने पर दिए निर्देश

पटेरा/दमोह। एसडीएम हटा राकेश सिंह मरकाम व तहसीलदार पटेरा उमेश तिवारी ने बुधवार को पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडलपुर का औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 7 शिक्षक उपस्थित पाए गए। स्कूल की कंप्यूटर लैब बंद मिली। इस पर प्राचार्य को निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन बच्चों को कंप्यूटर लैब में प्रैक्टिकल कराया जाए अधिकारियों ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से प्रश्नोत्तरी और अंग्रेजी विषय का पाठन कराया। साथ ही उद्यमिता विकास और स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिए।विद्यालय की बिल्डिंग की स्थिति का भी जायजा लिया गया। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई विद्यालय जर्जर अवस्था में है तो वहां कक्षाएं न लगाई जाएं।मौके पर ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि स्कूल परिसर में पानी के भराव की रोकथाम सुनिश्चित की जाए। एसडीएम ने कहा कि सभी शिक्षक समय पर उपस्थित रहें और नियमित कक्षाएं सिलेबस के अनुसार संचालित की जाएं।

Next Post

नागपुर हवाई अड्डे पर बनेगा दूसरा रनवे और नया टर्मिनल भवन, 10 गुना होगी यात्री क्षमता

Wed Jul 8 , 2026
नयी दिल्ली/ नागपुर, 08 जुलाई (वार्ता) नागपुर के बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का अगले आठ साल में पूरी तरह कायाकल्प कर इसकी यात्री क्षमता बढ़ायी जायेगी तथा दूसरे रनवे और एक नये एकीकृत टर्मिनल भवन का निर्माण होगा। हवाई अड्डे की परिचालक कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड ने बुधवार को […]

You May Like