पात्रता परीक्षा में सफल पांढुरना के चार छात्र अब उच्च शिक्षा ग्रहण करने हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय जाएंगे

पांढुरना:नागपुर सेंटर पर आयोजित पात्रता परीक्षा में सैकड़ों की संख्या में शामिल छात्रों में से पांढुरना जिले के चार छात्रों के उत्र्तीण होने पर अब इन छात्रों को हरिद्वार में गायत्री शक्तिपीठ द्वारा संचालित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में देश विदेशों के छात्रों के साथ बैठकर उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने का अवसर मिल गया है,छात्रों की इन सफलता पर इनके परिजनों,सहपाठी मित्रों तथा गायत्री शक्तिपीठ के अनुयायियों ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की है।

गायत्री शक्तिपीठ के प्रवक्ता किशोर किनकर द्वारा हमारे प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार में गायत्री शक्ति पीठ द्वारा संचालित देश संस्कृति विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रवेश के लिए देश के अन्य महानगरों की तरह ही नागपुर सेंटर पर आयोजित कि गई पात्रता परीक्षा में सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने शामिल होकर यह परीक्षा दी थी,जिसका बीते दिनों घोषित किए गए परीक्षा परिणामों में पांढुरना जिले के चार छात्र सफल हुए है,जिसमें जिले के सौंसर के तीन तथा पांढुरना नगर के एक छात्र का समावेश है।
श्री किनकर ने बताया कि इस परीक्षा में चयनित छात्रों में सौंसर के चिन्मय भरत प्रजापति बीसीए,खैरी तायगाव की नागेश्वरी प्रेमसिंग पवार बीएससी आय टी,पांढुरना की वैष्णवी धर्मेन्द्र पराडकर बी.ए.साइकोलॉजी एवं ग्राम पंधराखेडी निवासी साक्षी गोवर्धन पाठे एमएससी यौगिक साइंस का समावेश है,इन छात्रों द्वारा पात्रता परीक्षा में सफलता मिलने के बाद अब यह छात्र भी देश-विदेश के अन्य चयनित छात्रों के साथ हरिद्वार में गायत्री शक्तिपीठ द्वारा संचालित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में संस्कारित वातावरण में पढ़ाई करेंगे,श्री किनकर बताया कि इस विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को यहां रहने तथा भोजन की व्यवस्था भी विश्व विद्यालय की और से ही दी जाएगी साथ ही एक वर्ष की संपूर्ण भारत में सोशल इंटर्नशिप भी होती है।इन उक्त छात्रों की सफलता पर इनके परिजन,रिश्तेदारों,सहपाठी मित्रों सहित सौसर,पांढुरना के गायत्री शक्तिपीठ के अनुयायियों ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की है।

Next Post

अलग-अलग घटनाओं में नवविवाहिता महिला सहित 3 की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sun Jul 19 , 2026
दमोह: जिले में नवविवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में और दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कार्यवाही नवविवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने पर पुलिस जांच में […]

You May Like