कुहेस्तक विवाह हमले की जांच के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिकी सेना का किया बचाव, इसे हादसा बताया

वाशिंगटन, 04 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) ईरान के कुहेस्तक में एक विवाह समारोह पर हुए हमले की जांच के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिकी सेना का बचाव किया है। वेंस ने ह्वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “अमेरिका युद्ध में कभी भी नागरिकों को निशाना नहीं बनाता है। हम ऐसा कभी नहीं करेंगे और न ही हमने कभी ऐसा किया है।” उन्होंने नागरिक मौतों को महज एक हादसे का रूप देते हुए कहा, “कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं।”

ईरान की सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला एक आवासीय घर पर किया गया था, जहां शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस हमले में चार वर्ष के एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गयी थी और बच्चों समेत 68 अन्य लोग घायल हो गये थे। अमेरिका ने यह हवाई हमला एक सितंबर को ईरानी समयानुसार रात करीब 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात करीब 11:30 बजे) किया था।
ईरान ने इस हमले पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में औपचारिक विरोध दर्ज कराया है और इसे युद्ध अपराध करार दिया है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बघाई ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजरायली आक्रामकता के दौरान नागरिकों पर हुए अमेरिकी हमलों की एक व्यापक कड़ी का हिस्सा बताया।श्री बघाई ने कहा, “ईरान के खिलाफ अमेरिकी अत्याचारों का सूचीपत्र अब पूरा हो चुका है।”उपराष्ट्रपति वेंस का यह दावा 28 फरवरी को मीनाब के शजरेह तय्येबेह विद्यालय पर हुए अमेरिकी हमले के कुछ महीनों बाद आया है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, उस विद्यालय पर हमले में 120 छात्रों और 26 शिक्षकों सहित 168 लोगों की जान चली गयी थी। बार-बार होती ऐसी ‘गलतियां’ एक दर्दनाक शृंखला को उजागर करती हैं।

.....

Next Post

सिंध नदी में मोहनी पिकअप वियर से पानी छोड़ा, बाढ़ का खतरा नहीं

Fri Sep 4 , 2026
ग्वालियर: तेज बारिश के चलते आज दोपहर 825 क्यूमेक जल सिंध नदी में मोहनी पिकअप वियर से छोड़ा गया है। इससे आसपास पानी भर गया है। जिला प्रशासन ने एक बार फिर से सिंध नदी के किनारे निवास करने बाले लोगों को सावधान एवं सतर्क किया है। हालांकि फिलहाल सिंध […]

You May Like