सीहोर। प्रांतीय शिक्षक संघ द्वारा जिले में पदस्थ नवीन शैक्षिक संवर्ग प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 12 वर्ष एवं 24 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने के पश्चात क्रमोन्नत वेतनमान आदेश जारी करवाने के लिए धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज उठाई.
प्रांतीय शिक्षक संघ ने सीएम एवं आयुक्त के नाम क्रमोन्नति वेतनमान आदेश जारी करवाने हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. शिक्षकों द्वारा नमो उपवन के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया और रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंकर शीघ्र ही क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ दिलाए जाने की शिक्षकों द्वारा मांग की गई है. प्रांतीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने चैतावनी दी कि यदि समय रहते क्रमोन्नत आदेश जारी नही होता है तो आगामी दिनों में बड़ा आन्दोलन के रूप में एक फरवरी से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
इस अवसर सतीश त्यागी, संजय सक्सेना, बलराम पंवार, राजेन्द्र परमार, प्रदीप नागिया, अर्जुन सिंह, दिनेश शर्मा, अशोक पंवार, हेमंत मालवीय, दिनेश मेवाड़ा, धर्मेन्द्र ठाकुर, जयसिंह ठाकुर, बद्रीप्रसाद वर्मा, नरेश मेवाड़ा, विनोद प्रजापति, हरिप्रसाद गुर्जर, चन्दर वर्मा, जितेन्द्र सेन, सूरज पंवार, चन्द्रप्रभा व्यास, शीतल सोनी, सपना नामदेव, राजेश्वरी प्रजापति, अमित जोशी, अनिल वर्मा, राजकुमार धानक, राकेश परमार, जसपाल नागलिया, सीताराम बरखने, चेतना वर्मा, आशा पंवार, रक्षा शर्मा, बरखा राजपूत, भारती वर्मा, गायत्री परमार, दीप सिंह मालवीय, शीतल खुराना, मुकेश बैरागी, राजेश मेहरा, ब्रजेश राठौर, अलताफ खान, शफी खान, द्वारका वर्मा, दिलीप मण्डलोई, पंकज शर्मा, सौभाल ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे.
