एमडी ड्रग्स के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

इंदौर.पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को 10 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. जब्त मादक पदार्थ और वाहन की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए आंकी गई है.

पुलिस को सूचना मिली कि लाभगंगा गार्डन के पीछे, वाघेला गार्डन के आगे संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हीरो पैशन टू-व्हीलर एमपी 09 वीवी 5697 पर सवार दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा. तलाशी लेने पर दोनों के पास से 10 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए साथ ही 50 हजार की बाइक भी जब्त की गई. मामले में पुलिस ने सलमा उर्फ माही पति ताहिर खान जो 10वीं पास है निवासी ग्रीन पार्क, चंदन के साथ 7 वीं पास मोहम्मद समीर पिता मोहम्मद साजिद, निवासी तंजीम नगर, खजराना को गिरफ्तार किया.

Next Post

मंदिर से मूर्ति और घंटा चुराने वाले गिरफ्तार, मूर्ति और घंटा बरामद

Tue Jun 24 , 2025
इंदौर. शहर के एक मंदिर से रात्रि में शिवजी की मूर्ति और घंटा चुराने वाले आरोपी को विजयनगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से चोरी की गई पीतल की मूर्ति और घंटा भी बरामद कर लिया है. घटना 21 जून की रात […]

You May Like